Skip to main content

PATRIKA24x7

निजी भूमि पर अन्य लोगों द्वारा बलपूर्वक कब्जा कर किया जा रहा निर्माण ,,आवेदक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

परस साहू बालोद

बालोद। रजिस्ट्री जमीन पर अन्य लोगों द्वारा बलपूर्वक कब्जा करने, साथ ही तहसीलदार द्वारा स्टे आर्डर के बाद भी लगातार निर्माण करने सहित जान से मारने, अश्लील गाली गलौज करने व एससी एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की है। पीड़ित ने शिकायत में शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुरोध किया है। पीड़ित के साथ समाज के अनेक लोग भी एसपी कार्यालय पहुंचे थे।

आवेदन में वेदव्यास देवांगन पिता जीवनलाल देवांगन निवासी वार्ड क्रमांक 11 गंजपारा बालोद ने कहा है कि उनकी माता नैनीबाई देवांगन के नाम पर वार्ड क्रमांक 11 गंजपारा बालोद में मुख्य मार्ग पर भूमि खसरा नंबर 614/70 रकबा 0.02 हेक्टर भूमि स्थित है। यह भूमि पूर्ण रूप से स्वामित्व है जिसकी रजिस्ट्री कागजात भी है। इस भूमि पर पहले से बने खंडहरनुमा मालबा को हटाकर आहाता निर्माण करने हेतु उनके द्वारा नगर पालिका से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी अनावेदक गण टंडन लाल कावरे पिता शंकर लाल कावरे एवं ललित कावरे पिता शंकर लाल कावरे द्वारा जबरदस्ती बलपूर्वक घुसकर निर्माण कार्य को तोड़ फोड़ दिया गया।

साथ ही अनावेदकों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर तथा जान से मारने व एसटी एससी एक्ट में फसाने की धमकी दी गई है। वेदव्यास देवांगन ने आगे कहा है कि इसकी शिकायत तत्काल आठ जुलाई को मेरे द्वारा बालोद थाने में की गई। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय से इस पर स्टे भी लाया गया, लेकिन स्टे को भी नकारते हुए अनावेदक गणों द्वारा लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। आवेदन में वेदव्यास देवांगन ने आगे कहा है कि बलपूर्वक अवैध निर्माण कार्य करने से व गाली गलौज देने से मेरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। हमें अपनी स्वामित्व की भूमि से वंचित होना पड़ रहा है। अपने आवेदन में इस मामले में तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!