परस साहू बालोद
04 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को पूर्ण गुरु श्री श्री1008 करौली शंकर महादेव, महामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाणी के 62 वें जन्मोत्सव पर दल्ली राजहरा के शिष्यों ने शिव संस्कार धाम मे स्थापित शिवेश्वर् महादेव का पंचोपचार पूजन कर आरंभ किया गया।
पंचोपचार पूजन के पश्चात् स्मृति स्वरूप BSP हॉस्पिटल के सामने आंवले का पौधा लगाया गया।
तत्पश्चात प्री मैट्रिक हॉस्टल बिटाल के छात्रों को संस्था प्राचार्य श्री शिवलाल रावटे और प्रधान पाठक एच. एस. ठाकुर के द्वारा कॉपी, पेन, फल एवं मिठाई प्रदान किया गया। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर पूज्य गुरुदेव के जन्मोत्सव को आनंद पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय भाग में विजय रमन के निज निवास में पंडित श्रीअशोक पांडे के पुरोहिती में आनंद, उल्लास के साथ रुद्राभिषेक हुआ अंत में भजन संध्या और बाबाजी एवं माता कामाख्या की आरती कर प्रसाद वितरण कर गुरुदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
परम पूज्य गुरूदेव की कृपा से अभिभूत भक्तों ने गुरु कृपा का गुणगान करते हुए सर्व प्रथम शंकर सेना बालोद जिला उपाध्यक्ष विजय रमन साहू ने अपने कष्टों से मुक्ति गुरु कृपा से होने का अनुभव को साझा किया। संरक्षक राजेंद्र रमन साहू ने करौली धाम से जुड़ने के पश्चात् उनके जीवन की दिशा बदलने की बात बताई।
भुनेश्वर रमन विश्वकर्मा ने बताया कि करौली दरबार की प्रक्रिया करते ही उनकी शारीरिक समस्याओं समाधान होने लगा। दिनेश रमन साहू ने बताया कि दरबार की संकल्प प्रार्थना से मानसिक और आर्थिक कष्टों पर निवारण हुआ। सभी परिवार के जीवन में कष्टों का निवारण, समस्याओं का समाधान होने लगा और परिवार में सुख शांति और समृद्धि आने लगी।
जन्मोत्सव में शंकर सेना संरक्षक ध्रुवकुमार रमन साहू, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर रमन साहू, चूड़ामणी रमन, उमा विश्वकर्मा, कुमुदरानी भगत पिकेश, हरीश, भौमिक, अनूप के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

