Skip to main content

PATRIKA24x7

*सिकोसा मंडल के कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने दिखाई तत्परता,,, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी स्वीकृति*

परस साहू बालोद

बालोद – भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद अंतर्गत सिकोसा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा के नेतृत्त्व मे ग्राम साकरी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख से तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण हेतु अपनी मांग रखी मांग के संबंध मे मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने बताया की ग्राम पंचायत सांकरी एवं कमरौद के बिच तांदुला नदी बहती हैँ जिस पर जल भारव होने पर आवागामन बंद हो जाता हैँ इसी वज़ह से क़ृषि कार्य प्रभावित होता हैँ जिसके कारण उन्हें लगभग 15 किलोमीटर घूमकर जाने मजबूर होना पड़ता हैँ इस नदी पर जलभराव अत्यधिक होने से 15 गाँव का सम्पर्क टूट जाता हैँ सांकरी और कमरौद का कास्तकारी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता हैँ उच्च स्तरीय पूल एवं सड़क नहीं होने से काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता हैँ मंडल अध्यक्ष सिन्हा ने बताया की पूर्व की सरकार और जनप्रतिनिधियों से यह मांग लगातार की जा रही हैँ परन्तु अब तक केवल आश्वासन ही मिला हैँ।

उच्च स्तरीय पुल निर्माण के मांग पत्र पर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने उपस्थित जनो को बताया की इस समस्या से मै स्वयं अवगत हुआ हुँ हमने प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व मे राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से इसकी मांग पहले ही की थी जिस पर उन्होंने संवेदनशिलता के साथ प्रशासकीय स्वीकृति हेतु भेजा हैँ एवं बजट मे इसे शामिल भी किया हैँ जिसमे इस पुल कि लागत लगभग 2214 लाख की लागत से बनाने प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही हम आगे की कार्यवाही हेतु उपमुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा कर जल्द से जल्द राशि स्वीकृति एवं तकनिकी कार्य तथा टेंडर प्रक्रिया हेतु निवेदन करेंगे इस पर उपस्थित लोगो ने उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त अवसर पर मंडल महामंत्री युगल किशोर ताम्रकार सरपंच सांकरी हरिवंश जोशी अर्जुन सिन्हा गिरधर देशमुख नवनीत ताम्रकार धनेश्वर साहू राहुल जैन छबिलाल साहू मोजीराम साहू हरीशचंद मंडवी सागर निषाद नरेश निर्मलकर ललेश्वर साहू पुहूप सिन्हा नारायण श्रीवास आदि उपस्थित थे।

कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!