Skip to main content

PATRIKA24x7

संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश एवं राज्य अलंकरण की घोषणा स्वागतयोग्य : विनोद जैन मोनू।

परस साहू बालोद

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा उनके नाम पर राज्य अलंकरण प्रारंभ करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिला भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद जैन ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्य सरकार द्वारा उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश तथा उनके नाम से राज्य अलंकरण प्रारंभ करने का निर्णय संत रविदास जी के विचारों और उनके महान योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज के सभी वर्गों में संत रविदास जी के आदर्शों को और अधिक जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी नई मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार संतों, महापुरुषों और भारतीय संस्कृति के गौरव को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!