Skip to main content

PATRIKA24x7

सांझ सवेरा जनकल्याण पुरुष स्व सहायता समूह समाज सेवा के लिए समर्पित।

परस साहू बालोद

बालोद, छत्तीसगढ़। ग्राम कांदुल, ग्राम पंचायत कांदुल, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद में पंजीकृत “सांझ सवेरा जनकल्याण पुरुष स्व सहायता समूह” (पंजीयन क्रमांक – 2938/9798) समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का उद्देश्य बिना किसी जाति, धर्म या राजनीतिक भेदभाव के समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।समिति द्वारा समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इनमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान, महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास, प्राकृतिक आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्य तथा गांव में किसी परिवार में मृत्यु होने पर शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना प्रमुख उद्देश्य हैं।

समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष गुणवंत साहू, उपाध्यक्ष दीनदयाल साहू तथा सचिव लिकेश कुमार देवांगन शामिल हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया है कि वे निस्वार्थ भाव से समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगे तथा ग्राम एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।
स्थान: ग्राम कांदुल, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!