Skip to main content

PATRIKA24x7

स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु की जा रही है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश।

परस साहू बालोद

जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों, स्कूलो आंगनबाड़ियों में स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसकेे माध्यम से विद्यार्थियों, बच्चों, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत स्वछता शपथ, रैली, हाथ-धुलाई, मानव श्रृंखला, घर-घर कचरा कलेक्शन, सार्वजनिक स्थल, सड़क किनारे की साफ-सफाई के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला ठेमाबुजुर्ग, प्राथमिक शाला बरबट्टीपारा, पूर्व माध्यमिक शाला गंगोलीडीह के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड समन्वयक डी एस यादव, शिक्षक सोहन सिवाना, गजेन्द्र रावटे, लक्ष्मी नारायण बंजारे, खिलावन साहू, दिव्या कौर एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!