Skip to main content

PATRIKA24x7

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आवेदन हेतु 04 दिन शेष जिला प्रशासन ने किसानों को अनिवार्य रूप से अंतिम तिथि 14 अगस्त तक फसल बीमा कराने की अपील।

परस साहू बालोद

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु फसल बीमा आवेदन के लिए 04 दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन ने फसल बीमा हेतु शेष रह गए किसानों को 14 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से बीमा कराने की अपील की है। ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों के लिए फसल बीमा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल खराब होने, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़, कीट-पतंगे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 1,21,625 किसानों द्वारा 1,35,200 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बीमा कराया जा चुका है। बीमा हेतु शेष किसान नजदीकी बैंक, सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका, खसरा, बी-1 और पी-2 सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है। यदि किसी किसान की फसल को नुकसान पहुंचता है, तो वे 72 घण्टों के भीतर केंद्र सरकार के कृषक रक्षक पोर्टल या किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर इसकी जानकारी दर्ज कराना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!