Skip to main content

PATRIKA24x7

*उतई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा दुर्ग ग्रामीण।*

परस साहू बालोद

*विधायक ललित चंद्राकर ने हाथ में तिरंगा थामकर किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व*
*”140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा” – विधायक ललित चंद्राकर*

*दुर्ग।* आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा उतई कॉलेज मैदान से एक भव्य एवं विशाल “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने हाथ में तिरंगा थामकर किया।

उतई कॉलेज मैदान से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए ग्राम उमरपोटी में संपन्न हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का काम हमारा तिरंगा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने जन-जन को राष्ट्रभक्ति से जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास और राष्ट्रवाद की नई ऊंचाइयां छू रहा है।”

उन्होंने आगे कहा “जब तिरंगा लहराता है तो प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान का भाव जागृत होता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा का साक्षी है। तिरंगा हमें अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।”

विधायक ने कहा “आज यहां स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाओं से लेकर युवाओं तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यही हमारे देश की असली ताकत है। शहीदों के बलिदान को याद कर हमें संकल्प लेना है कि हम देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएंगे।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने तथा तिरंगा यात्राओं से जुड़कर राष्ट्रीय एकता के इस उत्सव को और भव्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीलासाहू जी,सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू, जिला मंत्री व मंडल प्रभारी शैलेन्द्र शेंडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण सेन, महामंत्री राकेश देवांगन, शुभम शर्मा, योगेश साहू, भूपेन्द्र साहू, पार्षदगण सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, खूबीराम साहू, लता सोनवानी, संगीत रजक, विजय लक्ष्मी, अनिता, नीलम गढ़े, लक्ष्मीनारायण साहू, रुपेश पारख, हुबलाल चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, एकता चंद्राकर,ममता चंद्राकर,विमला कामड़े, नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भीमसेन सिन्हा, सुनीता चंद्राकर, शशिकांत शर्मा, चेतनलाल साहू, हरिश यादव, फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत, बृजमोहन साहू, देवेन्द्र भारती, राधेश्याम चंद्राकर,मोर्जध्वज वर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!