Skip to main content

PATRIKA24x7

• थाना प्रभारी अभनपुर और पेट्रोलिंग के द्वारा औचक चेकिंग के दौरान पकड़ाया चाकू बाज़।

परस साहू बालोद

थाना अभनपुर पुलिस को दिनांक 10.08.2026 की रात में थाना प्रभारी के पेट्रोलिंग के दौरान अभनपुर नयापारा रोड, हसदा तिराहा के पास तीन व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में आ रहे थे जिसे देख कर थाना प्रभारी और उसके टीम के द्वारा उनको रोक कर चेक किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी तिलक ध्रुव के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। मौके पर आरोपियो से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 BNSS के तहत नोटिस दिया गया, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

उक्त कृत्य पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 111 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी तिलक ध्रुव को गिरफ्तार किया गया एवम दो अपचारी बालक पर जेजे एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त सामग्री 01 नग बटनदार धारदार चाकू, 01 नग हीरो होंडा मोटरसाइकिल, काला रंग, बिना नंबर थाना अभनपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!