Skip to main content

PATRIKA24x7

* अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना गुरूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

परस साहू बालोद

* आरोपी के कब्जे से 31 पौव्वा देशी प्लेन शराब कुल 5.580 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपया जप्त।
* आरोपी किर्तीराज साहू को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर बालोद।
—000—
अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गवर्ना के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर माया शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मुकेष सिंह के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 11.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम भुलनढबरी के पास लाल रंग के थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल धनेली की ओर जा रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग टीम ग्राम भुलनढबरी भेजकर रेड कार्यवाही की गई।

विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी किर्तीराज साहू पिता महावीर साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम धनेली थाना गुरूर के कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब शेरा (प्रत्येक 180-180 मिली सीलबंद) कुल 5.580 बल्क लीटर, कीमत 2400 रूपये जब्त की गई, बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना गुरूर में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार, ज्युडिषियल रिमाण्ड में भेजा गया है। अपराध की विवेचना जारी है.।

गिरफ्तार आरोपी
– किर्तीराज साहू पिता महावीर साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम धनेली थाना गुरूर
जब्त संपत्ति
– 31 पौवा देशी प्लेन शराब शेरा (प्रत्येक 180-180 मिली सीलबंद) कुल 5.580 बल्क लीटर, कीमत 2400 रूपये

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गुरूर के निरीक्षक मुकेश सिंह, सहा.उपनिरीक्षक कुलेष्वर यादव, आरक्षक विवेक सिन्हा, टोकेश्वर देवांगन एवं पीपेश्वर बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!