Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

परस साहू बालोद

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम सोनईडोंगरी के पार्वती ने नया राशन कार्ड बनाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम ओटेबंद के सरपंच ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पाईप लाइन का विस्तार करने, ग्राम भोथली के सरपंच ने पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम खरथुली के ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था करने, बैहाकुआ के सरपंच ने स्कूल में किचन शेड निर्माण करने, निपानी के प्रकाश साहू ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं चिटौद के हेमंत दास ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्यामें लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!