Skip to main content

PATRIKA24x7

*दायित्वों, कर्तव्यों एवं अधिकारों को ध्यान में रखकर कार्य करें रेलवे सलाहकार सदस्य – खुलेश वर्मा।

परस साहू बालोद

दल्ली राजहरा। 16 अगस्त 2026 दिन रविवार रेलवे स्टेशन मीटिंग हॉल दिल्ली राजहरा में मनोनीत रेलवे सलाहकार सदस्यों का अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य रेलवे सलाहकार समिति रायपुर मंडल खुलेश वर्मा द्वारा उनको प्राप्त अधिकारों, दायित्वों एवं कर्तव्य से अवगत कराया। विगत दिनों संगठन से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला जी के आशीर्वाद एवं खुलेश वर्मा जी के अथक प्रयास एवं निरंतर पत्राचार से पंद्रह रेलवे स्टेशनों में सलाहकार सदस्यों का मनोनयन हुआ है, जो की राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत के निर्देशन में संभव हो पाया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता खुलेश वर्मा एवं शैलेश चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष माला देशमुख (सदस्य दुर्ग स्टेशन सलाहकार समिति) प्रदेश सचिव संजय खोबरागड़े, बालोद जिला अध्यक्ष नरेंद्र जनबंधु (दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति), रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा (सदस्य तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति) एवं मंजू जायसवाल (उरकुरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य) रहे। सर्वप्रथम अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से किया गया। अतिथियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्ला के संगठन स्थापना एवं संघर्षों को बताते हुए इस मनोनयन का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया।

संगठन की गतिविधियों जैसे हर खरीदी पर बिल, ठगी से बचाव एवं ठगी के बाद निराकरण तथा मिलावटी वस्तुओं पर अंकुश लगाने, साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, वस्तुओं की निर्माण तिथि एवं अंतिम तिथि देखकर खरीदी करने, हॉल मार्किंग जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर जागरूक उपभोक्ता बनने प्रेरित किया। ठगी हो जाने पर शिकायत करने तथा निराकरण करने जिला, राज्य, राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में मामला दायर कर समाधान बताया। तत्पश्चात रेलवे में मनोनीत सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया । कार्यक्रम में सलाहकार सदस्यों में नरेंद्र जनबंधु, विजय सिंह, कृष्णा यादव, राजेश डेविड, शिवनारायण साहू, चंद्रशेखर जनबंधु, टिकेश्वर सोनकर रहे, बौद्ध समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे, हरीश जी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष बालोद नरेंद्र जनबंधु ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं कार्यकर्ताओं एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!