Skip to main content

PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर के हाथों दुर्ग ग्रामीण के 8 दिव्यांगजनों को मिला ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश*

परस साहू बालोद

*”दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध” – विधायक ललित चंद्राकर*

आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष * ललित चंद्राकर* के निवास कार्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को *बैटरी चलित ट्राइसिकल, सामान्य ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र (कान की मशीन)* प्रदान कर विधायक चंद्राकर ने उनके मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोकुल कोसरे (ग्राम डुडेरा), राजूलाल देशमुख (ग्राम जंजगिरी), हरीश साहू (ग्राम खम्हरिया), पंकज कुमार कोसरे (ग्राम खोपली), रामस्वरूप देशमुख (ग्राम विनायकपुर), लुमेश साहू (ग्राम करगाडीह), सैमुएल छुरा (ग्राम रुआबाँधा रिसली गाँधी चौक), रोहित निषाद (ग्राम झोला) को बैटरी चलित ट्रायसिकल, सामान्य ट्रायसिकल एवं कान मशीन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि _”किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी प्रतिभा, क्षमता तथा आत्मविश्वास को सही अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार इसी सोच के साथ दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक अपना योगदान दे सकें।”_

विधायक चंद्राकर ने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि _”सरकार की मंशा है कि कोई भी दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर जीवन जिए। ये ट्राइसिकल और श्रवण यंत्र सिर्फ उपकरण नहीं हैं, बल्कि आपके सपनों की उड़ान के पंख हैं। आप सब आगे बढ़ें, समाज की मुख्यधारा में अपनी भागीदारी निभाएं। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।”_

उन्होंने आगे कहा कि इन उपकरणों की सहायता से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार, आवागमन और दैनिक जीवन के कार्यों में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा समाज की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ पाएंगे।

चंद्राकर ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण कल्याण के लिए सहायक उपकरण वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण, कौशल विकास, पुनर्वास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने सभी हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
जिला मंत्री नवीन पवार, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख , महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, योगेश एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लाभार्थियों और उनके परिजनों ने विधायक चंद्राकर एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!