Skip to main content

PATRIKA24x7

देवरी ख गौठान में डोम शेड, टाइल्स एवं स्टील रेलिंग निर्माण का भूमिपूजन।

परस साहू बालोद

ग्राम पंचायत देवरी ख के गौठान परिसर में डोम शेड निर्माण, मंच पर टाइल्स लगाने तथा स्टील रेलिंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र एवं ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।

चेमन देशमुख ने कहा कि वर्षों से लंबित देवरी ख से तिलखैरी के मध्य पुल निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल चंद्राकर एवं भाजपा मंडल ओटेबंद अध्यक्ष कुलदीप साहू ने विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम में सरपंच कुसुम देशमुख, मंडल मंत्री लेवन देशमुख, कोषाध्यक्ष प्रमोद देशमुख, सहसंयोजक पुखराज निर्मलकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ललित साहू, किसान मोर्चा मंत्री उत्तम साहू, ओबीसी मोर्चा महामंत्री भीषम साहू, अगेश यादव, वेदप्रकाश साहू, खिलेन्द्र साहू, शत्रुहन साहू, पूनम साहू सहित उपसरपंच अंशु गायकवाड़ एवं पंचगण कुलेश्वरी साहू, वेदप्रकाश निषाद, जमीन साहू, चुमेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, विद्या निषाद, जागृत देशमुख, थलेश्वर देशमुख, मनीराम निषाद, अजय कुमार, भागवत यादव, अनीता निषाद, लता निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!