Skip to main content

PATRIKA24x7

*सोमेश जायसवाल की पहल रंग लाई: सुशासन तिहार में लगे आवेदन से बदली 300 मीटर केबल लाइन, 70 परिवारों को राहत।*

परस साहू बालोद

राज्य सरकार का जनसंपर्क अभियान सुशासन तिहार एक बार फिर दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 2 कच्चे दफाई क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है।

*2 साल से जूझ रहे थे लो-वोल्टेज से*

वार्ड -2 कच्चे दफाई क्षेत्र के निवासी लगभग 2 साल से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से जूझ रहे थे। कारण था शीतला माता मंदिर से दिलीप सिंह सिन्हा के घर तक सिंगल कोर केबल लगाया जाना। इसी एक केबल लाइन से घरों की बिजली और सड़क की स्ट्रीट लाइट दोनों का कनेक्शन था। लोड बढ़ने से लो-वोल्टेज की समस्या तो थी ही, साथ ही स्ट्रीट लाइट के बल्ब 24 घंटे जलते रहते थे, जिससे बिजली की खपत बढ़ती थी और बल्ब जल्दी खराब हो जाते थे।

*युवा नेता की पहल से मिली राहत*

वार्डवासियों ने इसकी शिकायत भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल से की। उन्होंने सुशासन तिहार के माध्यम से बिजली विभाग में आवेदन लगाया। आवेदन के फलस्वरूप बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 बिजली के खंभों में लगभग 300 मीटर की उच्च गुणवत्ता वाली 70 MM की नई केबल लाइन बदल दी है।

इस नई लाइन के लगने से अब 70 से अधिक घरों में रहने वाले निवासियों को सीधा लाभ पहुंचा है।

*संजय बैंस (पूर्व जनपद सदस्य कुसुम कसा) के मध्यस्थता से मिला लाभ*
भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने बताया कि सुशासन त्यौहार में आवेदन देने के बाद भी मामला लंबित था जिसकी चर्चा संजय बैंस जी से किया था ।उन्होंने जनहित का मामला मानते हुए तुरंत जे ई विद्युत विभाग से चर्चा की। जिसके परिणाम से वार्ड वासियों को समस्या से मुक्ति मिली है।

*अब गर्मी में कूलर-पंखे चलेंगे बिना रुकावट*

सोमेश जायसवाल ने बताया कि “राज्य सरकार के द्वारा समस्याओं के समाधान में थोड़ा विलंब जरूर हुआ, लेकिन देर ही सही 70 घरों की 2 साल पुरानी समस्या का निराकरण हो गया है। अब न तो घरों में लो-वोल्टेज की समस्या होगी, न ही स्ट्रीट लाइट के बल्ब बार-बार खराब होंगे। गर्मी के दिनों में कूलर-पंखे भी बिना किसी बाधा के चलेंगे।”

नई केबल लगने से वार्डवासियों में खुशी है और उन्होंने सोमेश जायसवाल और बिजली विभाग का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!