Skip to main content

PATRIKA24x7

 जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को गुण्डरदेही पुलिस ने मौके पर पकड़ा।

परस साहू बालोद

जुआरियों के विरूद्ध गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

 जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से नगदी ₹14,100/- एवं 52 पत्ती ताश बरामद।
 थाना गुण्डरदेही में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।

 पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 23.08.2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी (क) में कुछ जुआरियों द्वारा आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹14,100/- नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

1. योगेश्वर सिंह मण्डावी, पिता श्यामलाल मण्डावी, उम्र 44 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
2. डोमेश्वर साहू, पिता महेन्द्र साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
3. भेष कुमार चंद्रकार, पिता टहल चंद्रकार, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
4. सतीश देशमुख, पिता बल्दूराम, उम्र 44 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
5. घनश्याम चंद्राकर, पिता गोवर्धन चंद्राकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
6. गजेन्द्र कुमार, पिता बुधराम साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
7. झमित साहू, पिता लुकेश्वर, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
8. भूपति कोसरे, पिता मंथीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

प्रकरण में विशेष सहयोग

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम, आरक्षक अमित शाह एवं आरक्षक संजय साहू की विशेष भूमिका रही।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!