परस साहू बालोद
*@बालोद:-* बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिकोसा के होनहार छात्र हेमांग चन्द्राकर पिता लुकेश चन्द्राकार ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में चयन प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। हेमांग के चयन की खबर से परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
हेमांग चन्द्राकर ने कठिन परिश्रम करते हुए प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान में प्रवेश का अवसर प्राप्त किया। एन आईटी रायपुर बीटेक में उन्हें सीट मिला है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है। हेमांग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुन्दा के छात्र भी रह चुके हैं।
परिजनों में हेमांग के दादा कृष्णा चंद्राकर,नाना नानी बुधारू राम ईश्वरी बाई,पिता लुकेश चंद्राकर मां हेमलता चंद्राकर,दीदी मोनिका, चाचा चाची विजय सत्या ,मामा मामी नरेश विद्या मासी मासा, नेहा नरेन्द्र, बुआ फूफा सरिता, राजेन्द्र चन्द्राकार , प्राचार्य नीलम कौर,मैडम पाली दास, गुरु मेघनाथ ग्राम पंचायत सिकोसा के सरपंच प्रीतम ठाकुर, उपसरपंच संजय बारले ने हेमांग को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि हेमांग ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि ग्रामीण एवं छोटे क्षेत्रों के विद्यार्थी भी दृढ़ संकल्प के साथ देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान बना सकते हैं।
हेमांग चन्द्राकर की इस उपलब्धि पर पूरे बालोद जिले को गर्व है।
*प्रकाशनार्थ हेतु सादर प्रेषित है।*🙏🙏💐💐💐👏👏

