परस साहू बालोद
गुंडरदेही। मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कलंगपुर सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और संस्कार वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उदय से कक्षा अष्टम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप पेन एवं पेंसिल भेंट की। इसके साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन को भैया बहनों के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया गया। विद्यार्थियों ने पर्व के महत्व को समझते हुए भैया बहनों के रिश्तों का संस्कार बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शाला के प्रधानाचार्य टेकनारायण मंडावी, वरिष्ठ आचार्य ओम प्रकाश साहू, ठाकुर राम निर्मल आचार्य सहित समस्त दीदीगण, एवम बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यालय परिसर में उत्सव और भैया बहनों के स्नेह का वातावरण बना दिया।

