Skip to main content

PATRIKA24x7

क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनूठा उत्साह।

परस साहू बालोद

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंडा, खप्परवाडा, देवरी (ख), डौकीडीह, डगनिया, परसदा, ओटेबंद, सिरसिदा, गोरकापार, नाहंदा, गुरेदा, सलौनी, भिलाई, चीचा, ओडारसकरी, मटिया, तिखैरी सहित अन्य जगह इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। घरों में पूजा-अर्चना के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर समाज सेवी उदय साहू ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने वाला त्योहार है। उन्होंने सभी से इस पवित्र रिश्ते की गरिमा बनाए रखने और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!