Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के स्थानांतरण पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों ने दी विदाई अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यशैली तथा सौम्य, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

परस साहू बालोद

जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में पदस्थ जिला जनसम्पर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के जिला कबीरधाम में स्थानांतरण होने पर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों ने ठाकुर के उत्कृष्ट कार्यशैली तथा सौम्य, सरल, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार की भूरी-भूरी सराहना की। अधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि ठाकुर एक कुशल एवं संवेदनशील अधिकारी के साथ-साथ बेहतरीन प्रबंधक भी है।

वे प्रत्येक परिस्थितियों में हम सभी का मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ-साथ परिवार की मुखिया की भाँति शासकीय दायित्वों के अलावा हमारे निजी एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी श्री ठाकुर की आवश्यकता पड़ती थी हम सदैव उन्हें हमारे अभिभावक की भाँति अपने बीच खड़ा पाते हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके नवीन जिम्मेदारियों के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सुखद, दीर्घायु, मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने ठाकुर के सेवाभावी एवं मानवीय संवेदना और मानवता से ओत-प्रोत व्यक्तित्व की मुक्तकंठ से सराहना की।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि मुझे जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग एवं विभाग के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में भी सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होेंने अपने कार्यालय एवं जनसंपर्क विभाग को अपना परिवार बताते हुए कार्यालय एवं विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपना पारिवारिक सदस्य बताया। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारीपूर्ण बताया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

उन्होेंने कहा कि हम सभी को अपना कार्य एवं पेशा को सबसे पूजनीय मानते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि इसके फलस्वरूप हमारा परिवार चलता है। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम होने के साथ-साथ इस विभाग में काम करने वाले लोगों के लिए व्यापक संभावना वाले विभाग एवं कार्य बताया। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को लगन, मेहनत एवं साधना के साथ अपने कौशल को निखारते हुए जनसंपर्क विभाग के कार्य एवं दायित्व को उत्कृष्टता प्रदान करने में सहभागी बनने को कहा

इस अवसर पर ठाकुर ने जनसंपर्क विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सफल, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया। समारोह को सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, सहायक ग्रेड 03 मनीष यादव सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी संबोधित करते हुए ठाकुर के कार्य एवं दायित्वों की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम चन्द्राकर ने किया। इस मौके पर राजेन्द्र कुंजाम, कृष्णशरण साहू, हुलेश रजक, खिलेश साहू सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!