परस साहू बालोद
नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद सेवक महिपाल एल्डरमैन गोकुल निषाद ,चेतन सोनकर,उत्तम सोनकर ,सोहन सोनी एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि “आप सभी को भवन अनुज्ञा मिल गई है। अब आप जल्द से जल्द अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू करें, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके और आपका अपने पक्के मकान का सपना जल्द पूरा हो।”
भवन अनुज्ञा मिलने पर हितग्राहियों में काफी उत्साह देखने को मिला। हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

