Skip to main content

PATRIKA24x7

टेमार्य को सम्मानपूर्वक अपने साथ बिठाया तथा अवकाश नगदीकरण एवं भविष्य निधि की राशि भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परस साहू बालोद

जिला कार्यालय बालोद में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरोत्तम सिंह टेमार्य के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जिला कार्यालय सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी संवेदनशीलता एवं उदारता का परिचय देते हुए टेमार्य को सम्मानपूर्वक अपने साथ बिठाया तथा अवकाश नगदीकरण एवं भविष्य निधि की राशि भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने टेमार्य की दीर्घ शासकीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ लंबे समय तक शासकीय सेवा करना सराहनीय है। उन्होंने जिला कार्यालय परिवार की ओर से टेमार्य को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकड़ा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने टेमार्य के भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!