परस साहू बालोद
श्री कृष्ण जन्मोत्सव, यादव ठेठवार भवन का हुआ भव्य शिलान्यास आज दिनांक 04/09/2026, दिन- शुक्रवार को ग्राम पंचायत चिचलगोन्दी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं सामाजिक भवन शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुँवार सिंह निषाद (विधायक, विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही) के कर-कमलों द्वारा यादव ठेठवार भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इसके तत्पश्चात कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद ग्रामीण एवं सामाजिक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण और बलदाऊ जी की मनमोहक झांकी रही, जिसने पूरे गांव का भ्रमण किया और भक्तिमय माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के सम्मानित अतिथिगण:
* मुख्य अतिथि: कुँवार सिंह निषाद (विधायक, गुंडरदेही)
* अध्यक्षता: मीणा दिल्लीवार (सरपंच, ग्राम पंचायत चिचलगोन्दी)
* विशेष अतिथि:
* मीणा उमाशंकर साहू (सदस्य, जिला पंचायत बालोद)
* दिलीप यादव (उपाध्यक्ष, ठेठवार समाज गुंडरदेही राज)
* देवेंद्र यादव (संरक्षक, ठेठवार समाज गुंडरदेही राज)
* घनश्याम यदु (महासचिव, ठेठवार समाज गुंडरदेही राज)
* चंद्रशेखर यदु (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ ठेठवार समाज गुंडरदेही राज)
* अशोक यादव (ग्रामीण अध्यक्ष, चिचलगोन्दी)
* भानु यदु (महामंत्री, ठेठवार समाज गुंडरदेही राज)
इस शुभ अवसर पर विनोद यदु, रेखलाल यदु, बहादुर यदु, लक्ष्मण यदु, राजू यदु एवं समस्त ठेठवार समाज व ग्रामवासी चिचलगोन्दी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सामाजिक बंधुओं एवं ग्रामवासियों का सहृदय आभार!
जय श्री कृष्णा! 🙏✨

