Skip to main content

PATRIKA24x7

*पीपरछेड़ी में जन्माष्टमी की धूम,कोई बना कान्हा तो कोई बना राधा।*

परस साहू बालोद

पीपरछेड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। पर्व को लेकर मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारियां जोरदार रही। श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना किया और शाम के समय घरों एवं मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। जिले के अनेकों ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

*दुकानों में देर रात तक रही रौनक*
जन्माष्टमी से एक दिन पहले गुरुवार और शुक्रवार को पीपरछेड़ी के दुकानों में देर रात तक खूब चहल-पहल रही। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों, लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, कंगन और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए अपनी पसंद की पोशाक और सजावटी सामग्री खरीदी। दुकानदारों के यहां पर्व को लेकर अच्छी खासी बिक्री देखने को मिली।

*मंदिरों में हुई आकर्षक सजावट*
पीपरछेड़ी के मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी। राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसरों में रंग-बिरंगी लाइटें और सजावटी सामग्री लगाई गई थी। शाम होते ही इन मंदिरों की रौनक देखते ही बन रही थी। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया गया।

*मटकी फोड़ कार्यक्रमों में दिखा उत्साह*
जन्माष्टमी के मौके पर पीपरछेड़ी में कई स्थानों पर झांकी की माध्यम से मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में युवाओं और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए संगम बाल संस्था की युवाओं की टोलियां उत्साह के साथ हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम पर्व के उत्साह को और आकर्षक किया।

*सामाजिक महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा*
यादव समाज की महिला/पुरुष बाजे गाजे के साथ थिरकते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संगम बाल संस्था और यादव समाज की संयुक्त इस आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. खास बात यह रही कि छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए. ग्राम की सड़कों पर रंग-बिरंगी झांकियां निकाली गईं।स्थानीय संस्थाओं और धार्मिक संगठनों की ओर से तैयार की गई इन झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच पूरा पीपरछेड़ी कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

*व्रत और पूजा के साथ मनाया पर्व*
जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखे थे। लोग सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और भक्ति में जुट गए थे। घरों में लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उनका श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें झूले में विराजमान किया जाएगा। रात में भगवान के जन्म के समय पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!