Skip to main content

PATRIKA24x7

मेढ़की में यादव समाज ने धूमधाम से निकाली राधा-कृष्ण की झांकी, घर-घर पहुंचा आशीर्वाद।

परस साहू बालोद

बालोद। ग्राम मेढ़की में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। रथ के माध्यम से राधा-कृष्ण की झांकी को पूरे गांव की गलियों में भ्रमण कराया गया।

इस दौरान महिलाओं ने घर-घर आरती उतारकर भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। झांकी और शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। यादव समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में गणपत यादव, नरोत्तम यादव, शिव भजन यादव, चंद्रहास यादव, चिंटू यादव, खेमू पटेल, नोहर साहू, महेश साहू, संतोष साहू, इशू साहू, हीरा लाल, श्यामलाल, देवेंद्र साहू, संतोष पटेल, निर्मल यादव, सुनील श्रीवास्तव एवं निर्देश साहू सहित यादव समाज के लोग शामिल रहे।

राधा-कृष्ण की शोभायात्रा के पश्चात साहड़ा देव के पास भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद यादव समाज द्वारा ग्रामीणों के लिए खीर-पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!