Skip to main content

PATRIKA24x7

*भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही का अर्जुंदा मंडल में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया भारत माता की सेवा का संकल्प।*

परस साहू बालोद

*अर्जुंदा/बालोद:-* भारतीय जनता पार्टी के संभाग संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही के बालोद जिले के संगठनात्मक दौरे के दौरान शनिवार को नगर अर्जुंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। गुंडरदेही विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पूर्व पाणिग्रही का आगमन अर्जुंदा के पावन धरा पर हुआ।अटल चौक पर संभाग प्रभारी के पहुंचते ही पूरा परिसर गगनभेदी नारों और पटाखों की गूंज से जीवंत हो उठा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पाणिग्रही का फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया।इसके पश्चात, संगठन संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने बिलासपुर संगठन संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु, और जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर गरिमामय माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।स्वागत समारोह के बाद संभाग प्रभारी पाणिग्रही ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की इकाई है। उन्होंने सभी को ‘भारत मां की जय’ के मूल मंत्र के साथ धरातल पर पूरी ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता, महामंत्री गुमान यादव, रोशन अमृत, उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा, संजय साहू, चंद्रहास देवांगन, एल्डरमैन रजनीकांत शर्मा, मनीष ठाकुर, देवेंद्र यदु, शिव देवांगन, ओशाभ यादव, पंकज चौधरी, नवीन राजपूत, रितेश देवांगन, चंगू यादव, छबि कोर्राम, असलम खान, गिरधर निषाद, हरीश साहू, खोमान चंद्राकर, ज्ञान सिंह ठाकुर, राम प्रसाद यादव, संतोष यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!