Skip to main content

PATRIKA24x7

*रिसाली दशहरा मैदान में रिसाली व मरोदा पुरैना भाजपा मंडल द्वारा वृहद तीजा महोत्सव सपन्न।*….

परस साहू बालोद

*दशहरा मैदान में भाजपा का बृहद तीजा महोत्सव – संस्कृति, संस्कार और महिला सशक्तिकरण का संगम*,..

*सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक शामिल होकर मातृशक्ति को किया नमन*

भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल के विशेष संयुक्त तत्वाधान में दशहरा मैदान रिसाली में बृहद तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, छत्तीसगढ़ राज्यगीत – अरपा पैरी के धार… एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर प्रमुख रूप से दुर्ग सांसद सांसद – विजय बघेल
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विभा अवस्थी प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री – शीतल नायक
दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष एम तृप्ति चंद्राकर दुर्ग महापौर – अलका बाघमार दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष – सरस्वती बंजारे
दुर्ग जनपद अध्यक्ष – कुलेश्वरी देवांगन भिलाई नगर पंचायत अध्यक्ष – श्वेता अग्रवाल
रिसाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष – शकुंतला दास
मरोदा-पुरैना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष – शिखा तिवारी
रिसाली मंडल अध्यक्ष – अनुपम साहू मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष – राजू राकेश जंघेल सांसद प्रतिनिधि – पप्पू दीपक चंद्राकर समाजसेवी – सोनू राम सिंह जिला मंत्री – शैलेन्द्र शेंडे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, गायत्री वर्मा सांसद विजय बघेल जी के धर्मपत्नी रजनी बघेल उपस्थित रहे।
*पूरा पंडाल हरियाली तीज के पारंपरिक श्रृंगार, मेंहदी, झूला और लोकगीतों से सजा था। मंच से लेकर पूरे मैदान तक माताओं-बहनों का उत्साह देखने लायक था।*
*कार्यक्रम की झलक:-* रंगारंग छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, सुआ, करमा, रैंप वॉक में परंपरागत वेशभूषा में सजी महिलाओं ने खूब तालियां बटोरीं। फुगड़ी प्रतियोगिता और पारंपरिक व्यंजन – ठेठरी, खुरमी, चीला, अनरसा प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
*विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया*

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि “यह तीज केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और भारतीय नारी के त्याग की अमर गाथा है। माता पार्वती ने जिस प्रकार भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप किया था, वही शक्ति आज हमारी माताओं-बहनों में दिखती है।
हमारी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है। आज की नारी अबला नहीं, सबला है और वही भाजपा की असली ताकत है।”

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “मैं आज इस मंच से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र,मरोदा-पुरैना और रिसाली की समस्त मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आप लोगों ने जिस संख्या में, जिस सज-धज और उल्लास के साथ इस आयोजन को सफल बनाया है, उसने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का हर कार्यक्रम वास्तव में माताओं-बहनों के आशीर्वाद से ही सफल होता है।

आज जब हमारी बहनें झूला झूल रही थीं संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही थी , फुगड़ी खेल रही थीं, तो ऐसा लग रहा था मानो हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति फिर से जीवंत हो उठी हो। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दुर्ग ग्रामीण की हर बहन की सुख-दुःख में आपका यह भाई, आपका विधायक हमेशा खड़ा रहेगा। यह तीज महोत्सव केवल नाच-गाने का मंच नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अभियान है।”

. प्रदेश महिला मोर्चा डॉ. विभा अवस्थी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि “भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है और कार्यकर्ता के रूप में सम्मान दिया जाता है। तीज का अर्थ है – त्याग, एकता और उल्लास। आज जब महिलाएं रैंप वॉक कर रही थीं तो उनके आत्मविश्वास ने यह बता दिया कि छत्तीसगढ़ की नारी अब चारदीवारी तक सीमित नहीं है।

मैं रिसाली और मरोदा मंडल की महिला मोर्चा की बहनों को बधाई देती हूं जिन्होंने इस भव्य आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही नहीं, संस्कार भी है।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि “आज का यह जनसैलाब बता रहा है कि दुर्ग जिले में भाजपा कितनी मजबूत है और इसकी मजबूती का सबसे बड़ा कारण हमारी मातृशक्ति है। 25 की टोली से लेकर बूथ अध्यक्ष तक, हर कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम के लिए जी-जान से मेहनत की है। यही भाजपा है – जहां बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय नेतृत्व जितना ही महत्वपूर्ण होता है। मैं आयोजक दोनों मंडलों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हृदय से साधुवाद देता हूं।”

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर का उद्बोधन में कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे दुर्ग जिले की इतनी बड़ी संख्या में आई हुई माताओं-बहनों का स्वागत करने का अवसर मिला। आज यहां रैंप वॉक हुआ, फुगड़ी जैसा पारंपरिक खेल हुआ, व्यंजन प्रतियोगिता हुई, जिसमें हमारी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हमने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया है, लेकिन मेरे लिए आज मैदान में उपस्थित हर बहन विजेता है। आपका यह श्रृंगार, आपका यह मुस्कान ही हमारे छत्तीसगढ़ की असली पहचान है। मैं सभी को हरितालिका तीज की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।”

इस अवसर पर पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षदगण, MIC सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!