Skip to main content

PATRIKA24x7

किसानों के प्रति संवेदनशील भाजपा सरकार….आलोक सिंह ठाकुर।

परस साहू बालोद

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय जूँगेरा में आहूत की गई। किसान मोर्चा की

उक्त बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक
उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए आलोक ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार सदैव किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं किसान हैं एवं किसानों की समस्याओं से भली भांति अवगत हैं। वे निरंतर किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु लगातार चिंतन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी
किसानों के उपज का सही भंडारण विक्रय केंद्र एवं उचित मूल्य का निर्धारण करने हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार ना सिर्फ धान उपज की ओर ध्यान दे रहे हैं बल्कि नगद फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए नित ने नई योजनाएं बना रहे हैं। एवं किसानों को सब्सिडी भी प्रदान कर रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों से आग्रह कर रही है कि रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करें ताकि जमीन बंजर होने की स्थिति पर न आने पाए। इसके लिए पुरातन प्राकृतिक खेती / जैविक खेती को अपनाने का आह्वान कर रही है। प्राकृतिक खेती/ जैविक खेती की ओर अग्रसर होंगे तो रासायनिक पदार्थों से होने वाले नुकसान से अपने शरीर को बचा पाएंगे। प्राकृतिक खेती करने से हम गोवंश का भी संवर्धन कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने अपने वादे अनुरूप प्रति एकड़ 21 ट्विंटल 3100.00 रुपया के भाव में धान की खरीदी कर आर्थिक रूप से किसानों को समृद्ध बना रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने किसान मोर्चा के साथियों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में किसानों की अहम भूमिका है और पार्टी संगठन मैं किसान मोर्चा की सबसे बड़ी भूमिका है किसानों का विश्वास सरकार के पति बनाए रखने के लिए, किसान मोर्चा का प्रत्येक सदस्य लगातार मेहनत करते रहे, उनकी मेहनत की बदौलत ही 2028 में पुनः, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी l बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि किसी भी देश अथवा राज्य की उन्नति किसान की उन्नति से संबंधित होता है किसान जितना समृद्ध एवं खुशहाल होगा। देश एवं राज्य उतनी तरक्की करेगा इसीलिए भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों के लिए काम करते हैं। भाजपा सहकारिता के माध्यम से किसानों को अनेक रोजगारों से भी जोड़ रही है जैसे कि पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी,
उद्यानिकी आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं निवृत्त मान जिलाध्यक्ष पवन साहू ने किसानी के संदर्भ में आने वाले परेशानियों और उनके निराकरण के उपाय बताए हैं उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर हमें निर्भर नहीं रहना है।

जैविक खेती से हम भूमि एवं शरीर का भी संरक्षण कर पाते हैं उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि बंजर होने की दिशा में बढ़ रहा जिससे भविष्य में आने वाले हमारी पीढ़ी को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, पुरातनकाल में जब हम उर्वरक रहित अनाज, सब्जी भाजी का उत्पादन करते उपयोग किया करते थे, तो हम शारीरिक रूप से मजबूत एवं बीमारियों से दूर रहा करते थे जितना अधिक हम रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करेंगे उतना ही अधिक हम बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। पवन साहू ने पार्टी के अंदर किसान मोर्चा की भूमिका के संदर्भ में विस्तृत रूप से अपनी बात रखी।

किसान मोर्चा तुम हर प्रभारी चौलेश्वर चंद्राकर ने किसान मोर्चा के सभी साथियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को महती जिम्मेदारी दी है और हम सबको मिलकर उस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरी करनी है प्रत्येक बूथ में किसान मितान बनाना है एवं भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों में जो निर्णय ले रही है, उसे जन जन तक पहुंचाना है। बैठक को किसान मोर्चा जिला प्रभारी हिरेंद्र साहू, जिला सह प्रभारी मुकेश बेलचंदन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, बैठक का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी एवं आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा जिला महामंत्री संतोष गंगबेर ने किया।

उक्त अवसर पर पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्रीकांत वर्मा, ईसा प्रकाश साहू, आशिष दिल्लीवार, योगेंद्र देशमुख, योगेश्वर देशमुख दयानंद साहू, रमेश सोनवानी, मनोहर सिन्हा, विजयभान चेतन साहू, मणिकांत बघेल, सालिक राम देशमुख नेमलाल यादव, रिखीराम साहू, हितेश साहू, मिथलेश साहू, कोमलदुग्गा अशोक साहू, जितेंद्र यादव, दिनेश साहू, तुलेन्द्र साहू, देव देवांगन, बीरेन्द्र साहू, संतोष चंद्राकर लक्ष्मी चंद साहू चिंताराम साहू, भीषण साहू, रामप्रसाद साहू, चंद्रभान साहू, पंचम देशमुख प्रमोद साहू, ओमप्रकाश साहू, भुवनेश्वर यादव, मनोज चंद्राकर, पवन टुवानी, हेमराज साहू, संतोष सोनकर कीर्तन साहू रामेश्वर पटेल पूरनलाल श्रवण देवांगन गिरवर साहू चन्द्रहास साहू देवचंद साहू लीलाराम सोनबेर, धनराज साहू, बालकराम साहू, सुरेंद्र तिवारी, हेमंत साहू, अमीर दास कृशाने कृपाराम भूआर्य आनंद साहू, गिरधर सिन्हा, सोनू ठगेल, मुरली रावटे कल्याण साहू, देवनारायण सिन्हा
झग्गर साहू खिलेन्द्र साहू मनोज देशमुख सुनील बेलचंदन शोभित यादव, पीलाराम देशमुख छवि सर्वा, नीमा साहू संतोष गजेन्द्र, दीप्ती यादव, चित्रसेन साहू युवराज साहू, शैलेंद्र चंद्राकर, शेखर साहू, ललित साहू, रूपेश सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!