Skip to main content

PATRIKA24x7

किसानों के हित में ओरमा सरपंच मंजुलता साहू ने उठाई आवाज, जलाशय से नहर में पानी छोड़ने की मांग।

परस साहू बालोद

बालोद। ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजुलता साहू ने क्षेत्र के किसानों के हित में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर जलाशय से नहर के माध्यम से पानी छोड़ने की मांग की है।

सरपंच ने पत्र के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में किसानों की फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे समय में फसलों के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नहर में पानी छोड़ा जाना जरूरी है।

उन्होंने जल संसाधन विभाग से किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जलाशय से नहर में पानी छोड़ने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके और उनकी फसल प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!