Skip to main content

PATRIKA24x7

21 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 13 सितम्बर को होगा सामूहिक करुभात भोज एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।

परस साहू बालोद

भाठागांव (आर), जिला बालोद।
मकर संक्रांति मेला महोत्सव समिति, ग्राम भाठागांव (आर) द्वारा विगत 21 वर्षों से निरंतर ग्राम की समस्त तिजहारिन माता एवं बहनों के लिए सामूहिक करुभात भोज एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता आ रहा है। इसी गौरवशाली एवं सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

समिति द्वारा दिनांक 13 सितम्बर 2026, दिन रविवार को शाम 6 बजे से पंचायत भवन के सामने, ग्राम भाठागांव (आर) में सामूहिक करुभात भोज, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महिला एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य ग्राम की महिलाओं एवं बहनों को एकजुट कर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना तथा हमारी पारंपरिक संस्कृति एवं सामाजिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान महिला जागरूकता एवं साइबर जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

मकर संक्रांति मेला महोत्सव समिति ने ग्राम की समस्त तिजहारिन माता एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

स्थान: पंचायत भवन के सामने, भाठागांव (आर)
दिनांक: 13 सितम्बर 2026, रविवार
समय: शाम 6 बजे से
उपरोक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष रवि तिवारी सचिव रमीज़ रज़ा द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!