Skip to main content

PATRIKA24x7

*शिवनाथ नदी मुक्ति धाम दुर्ग में सुलभ शौचालय की मांग।*

परस साहू बालोद

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ दुर्ग की टीम द्वारा शिवनाथ नदी मुक्ति धाम महमरा एनिकेट वार्ड नंबर 35 दुर्ग के आसपास संस्थापक एंव प्रदेेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर कई दिनों से वृहद स्वच्छता , जल-संरक्षण , पौधारोपण, नशामुक्ति, गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,इसी दौरान शिवनाथ नदी घाट पर आए महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम से यहां पर एक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए कहा क्योंकि यहां पर रोज भारी संख्या में पुरूष महिलाएं पूजा पाठ, स्नान के आते हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस पर गौर करते हुए स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम ने दुर्ग विधायक एवं मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी के माध्यम से नगर निगम आयुक्त, दुर्ग एवं कलेक्टर कार्यालय में शिवनाथ नदी मुक्ति धाम में सुलभ शौचालय निर्माण मांग पत्र सौंपा। अतः स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस समाचार के माध्यम से निगम प्रशासन से निवेदन करती है कि शिवनाथ नदी मुक्ति धाम, महमरा एनिकेट दुर्ग में महिलाओं एवं पुरुषों की मर्यादा का ख्याल रखते हुए जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाय। कुछ गणमान्य नागरिकों ने बताया कि वर्तमान महापौर जी ने चुनाव प्रचार के समय यहां शौचालय निर्माण का वादा भी किया था,जिस पर अभी तक अमल नहीं हुआ है।इस अवसर पर संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, नरेंद्र देशमुख, मनीष, राजेंद्र साहू एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!