Skip to main content

PATRIKA24x7

*BIG BREAKING NEWS गुंडरदेही: एसपी साहब,, मामला गंभीर है गिरवी रखा साढ़े 8 तोला सोना वापस नहीं मिला, थाने पहुंचा मामला,, सामान्य कार्रवाई होगी या जेल।

परस साहू बालोद

*गुंडरदेही -* नगर के एक ज्वेलर्स द्वारा गिरवी रखा गया करीब साढ़े 8 तोला सोना वापस नहीं करने का मामला अब थाने पहुंच गया है। पीड़ित भागा बाई और लता बंजारे ने थाना गुंडरदेही में लिखित शिकायत देकर पुलिस से जांच और अपना सोना वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने आर्थिक जरूरत के चलते अपना सोना नगर के सोनी (ज्वेलर्स) के यहां गिरवी रखा था। शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने अब तक करीब 30 हजार रुपये ब्याज के रूप में भी जमा कर दिया है। इसके अलावा रकम की व्यवस्था के लिए और पैसों का इंतजाम कर गिरवी छुड़ाने की बात भी कही गई है।

बड़ा सवाल यह है कि रकम और ब्याज की व्यवस्था करने के बाद भी आखिर सोना वापस क्यों नहीं मिला? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे कई बार ज्वेलर्स की दुकान पर जाकर अपना सोना मांग चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें सोना वापस नहीं दिया गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि सोने से संबंधित बिल भी ज्वेलर्स के पास ही रखा हुआ है।

अब मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस के लिए सोने की गिरवी रखने की पूरी प्रक्रिया, भुगतान और ज्वेलर्स के रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड की जांच अहम होगी।

थाना प्रभारी मनीष सेनडे ने कहा शिकायत मिली है, पीड़िता को न्याय मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!