Skip to main content

PATRIKA24x7

*मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, …कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक।*

परस साहू बालोद

मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर  शामिल होकर माताओं एवं बहनों को करु करेला भात का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक  ने माताओं एवं बहनों से आत्मीय भेंट कर तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों और लोक परंपराओं को सशक्त करता है। माताओं-बहनों का व्रत और उनका आशीर्वाद ही हमारे परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को तीजा पर्व एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से माँ शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे , महापौर शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल , रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री  गुड्डू झा , मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास ,  अनुपमा गोस्वामी , राजेश्वरी पसीन, संध्या वर्मा , पार्षदगण चंदेश्वरी बांधे, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, शीतल चेलक, तेजस्वी सोनवानी, प्रमोद साहू, राजा डहरिया एवं हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!