Skip to main content

PATRIKA24x7

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा ने बालोद जिला को दिए 1 , करोड़ 10 लाख की सौगात।

परस साहू बालोद

* बालोद जिला के माटी पुत्र समाज के गौरव अहि वारा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा ने बालोद जिला के विकास के लिए 1, करोड़10, लाख की सौग़ात दी है जिसमें जिला सतनामी बालोद के लिए जिला मुख्यालय में सर्वसुविधा युक्त बहु प्रतिक्षित मांग समाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की सौगात दी है

इसी प्रकार ग्राम पंचायत पेन्ड्री के लिए दस लाख, परसदा केलिए दस लाख, बरबसपुर के लिए दस लाख, मासुल पाँच लाख, कुथरेल दो लाख, चीरचार पाँच लाख, संबलपुर पाँच लाख, सांगली आठ लाख, और जगन्नाथपुर सांकरा के लिए पाँच लाख कुल एक करोड दस लाख की सौगात दिये है कोर्सेवाडा जी के इस कार्य के लिए जिला पदाधिकारियों द्वारा उनके निवास दुर्ग में जाकर साल और बूके भेट कर बधाई दिए एवं आभार प्रकट किया साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार की मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं जी का धन्यवाद ज्ञापित किये जिला सतनामी समाज बालोद के जिलाध्यक्ष संजय बारले ने बताया कि जिला मुख्यालय में सामाजिक भवन की माँग को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने काफी लम्बे समय से प्रयास किया

जिसका सपना हमारे राजमहंत कोर्सेवाडा ने पूरा किया भवन निर्माण का मुख्य उद्देश्य समाज के दूरस्थ अंचल के बच्चे व आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चे वहाँ रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे साथ ही यह भी बताया कि सामाजिक रीति नीति का संचालन जिला मुख्यालय से होगा जिला संरक्षक पवन जोशी ने बताया कि सर्वसुविधा युक्त की भवन की स्वीकृति मिलने पर समाज में काफी खुशी का माहौल है कोर्सेवाडा जी हमेशा समाज के लिए समर्पित व चिंतनशील है पढ़ाई जीवन से ही समाज के बड़े बुजुर्ग से मिलकर समाज को जोड़ने का काम करते थे जिसका आज परिणाम है कि समाज के सर्वोच्च पद राजमहंत जैसे पद पर आसीन हैं और छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर सुशोभित होकर समाज और सभी वर्गों को अपनी सेवा दे रहे है।

भवन की स्वीकृति मिलने पर जिला पदाधिकारियों मे प्रमुख रूप से असवन बारले विजय बघेल प्रेमदास टंडन मातरम कोसर बूटेदास पूर्ण डाक्टर. चन्द्रकुमार दशहरे पंडित तुलसीदास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,जिला महासचिव संजय जोशी सचिव संतराम बंजारे कोषाध्यक्ष गोवर्धन बारले जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण बघेल, डौण्डीलोहारासे तहसील अध्यक्ष धनेश बघेल, गुन्डरदेही से नीलकंठ टंडन, बालोद से धनीराम बारले, अर्जुन्दा से उधोराम बराहेन, गुरूर से लक्षुराम देशलहरा, डौन्डी से पुरषोत्तम बारले रवि टंडन संदीप जोशी निर्मल बघेल जिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशि बंजारे जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश्वरी हिना बंधु पूर्व जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ दीपक बघेल,निर्मला बंजारे श्यामा बाई मार्कण्डेय दान बाई बंजारे राधेलाल बंजारे समारु राम टंडन और सभि सामाजिक जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!