परस साहू बालोद
*दुर्ग ग्रामीण।* ग्राम मोहलाई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान जी छातागढ़ बाबा देवस्थान में ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित गुरुपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी सम्मिलित हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया।
विधायक ललित चंद्राकर जी ने श्री सिद्ध हनुमान जी एवं भगवान शिव शंकर जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अष्टसिद्धि भजनामृत का आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस दिव्य वातावरण ने मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
विधायक जी ने कहा कि श्री हनुमान जी एवं महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे, यही कामना है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करते हैं।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* सरपंच नरेन्द्र निषाद, ओम सिंह भागीरथी चक्रधारी ददू महाराज, तिलक साहू, पीताम्बर साहू, राजू शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

