Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जनप्रतिनिधि, फल-मिठाई और उपयोगी सामग्री भेंट की।

परस साहू बालोद

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भ्रमण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आदमाबाद में संचालित वृद्धाश्रम में जनप्रतिनिधियों ने निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला वृद्धजनों को साड़ी, एवं पुरूष वृद्धजनों को कुर्ता-पायजामा, फल, मिठाई एवं छड़ी भेंट की गई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बालोद सरस्वती टेमरिया, जनपद अध्यक्ष गुरूर सुनीता साहू, जनपद अध्यक्ष डौण्डीलोहारा कांति सोनबरसा, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, राकेश (छोटू) यादव, अभिषेक शुक्ला, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पालक ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!