Skip to main content

PATRIKA24x7

*छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीप प्रज्जवलित कर जनता ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद : भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन।*

परस साहू बालोद

*सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक जैन ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश की जनता, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों का जताया हार्दिक आभार*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री और सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवन्त जैन ने कहा है कि पार्टी द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन तथा बतौर ‘हेड ऑफ गवर्नमेंट’ (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में) सुशासन, गरीब कल्याण, जनसेवा और वैश्विक प्रतिष्ठा के संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेशव्यापी “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम अभूतपूर्व व ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। जैन ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के असीम उत्साह के साथ रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीप प्रज्जवलित किए गए। इस ऐतिहासिक जनसहभागिता और स्नेह के लिए जैन ने प्रदेश की समस्त जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि 17 सितम्बर की संध्या छत्तीसगढ़ के कोने-कोने—गाँवों, कस्बों, शहरों, शक्ति केंद्रों, बूथों, देवालयों और घरों—में प्रज्जवलित हुए दीपों ने समूचे प्रदेश को दीपोत्सव के उल्लास से भर दिया। रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीयों का प्रज्जवलन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता के अटूट विश्वास, अगाध निष्ठा और मंगलकामनाओं का जीवंत प्रतीक है। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनसेवा और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से लेकर आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के रूप में उन्होंने हर पल ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ को समर्पित किया है। गरीबों को पक्के आवास, निःशुल्क राशन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, माताओं-बहनों को उज्ज्वला और महतारी वंदन जैसी योजनाओं का संबल देकर उन्होंने देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने अपने घरों के आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस दौरान सत्य साईं, एम्स, अमृत स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस्तर संभाग के दूरस्थ आदिवासी अंचल के ग्रामों में, सहित मंदिर, मठ, सभी धार्मिक स्थल, हॉस्पिटल, प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों, दुकानों में आशीर्वाद का दीया जलाकर उत्सव मनाया गया। जैन ने इस विराट अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ स्तर तक अनथक परिश्रम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समस्त सामाजिक व व्यापारिक संगठनों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार जताया। जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ की जनता का यही स्नेह और विश्वास विकसित भारत और सँवरते छत्तीसगढ़ के निर्माण में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!