Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम तवेरा में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस विकसित भारत के संकल्प को साकार करने जनभागीदारी का लिया संकल्प।

परस साहू बालोद

ग्राम तवेरा। विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस ग्राम तवेरा में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, शैलेंद्र कुमार निषाद सरपंच , ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति मिली है। गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग को केंद्र में रखकर संचालित विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभ पहुंच रहा है।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। ग्राम तवेरा के नागरिकों ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर विकास कार्यों और जनसेवा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!