Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित हुई तुलसी साहू।

परस साहू बालोद
———————————-
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह स्वामी आत्मानंद विद्यालय आमापारा बालोद में सम्पन्न हुआ। भोजराज नाग सांसद लोकसभा कांकेर के करकमलों से तुलसी साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार को शिक्षादूत का सम्मान प्राप्त हुआ।

उक्त सम्मान समारोह में मुख्य अतिथी सांसद भोजराज नाग विशिष्ट अतिथि सम्माननिया दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर जिला बालोद, यगदत्त शर्मा उपाध्यक्ष राज्य लघु वनोपज संघ तथा वीरेंद्र साहू भूतपूर्व विधायक गुण्डरदेही उपस्थित थे।

यह सम्मान तुलसी साहू के समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति निरंतर योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,बेहतर शिक्षण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला है।

सम्मान प्राप्त होने पर तुलसी साहू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने की बात कही।सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।

यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू ने तुलसी साहू द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा व सराहना की।

ग्राम सरपंच निशा मार्कण्डे ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लकेश्वर बघेल,संकुल प्राचार्य कोमल कुल्हाड़े, संकुल समन्वयक  किशोर साहू, सहयोगी शिक्षक गीता साहू व बबीता टण्डन, प्रधान पाठक केशव साहू, महेन्द्र साहू,लक्ष्मीनारायण साहू, जितेन्द्र साहू, किशन साहू,छबिलाल साहू, देवेन्द्र हरमुख आदि ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!