परस साहू बालोद
**********************
सिकोसा- छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा परिक्षेत्र रेंहची तहसील अर्जुंदा जिला बालोद द्वारा आयोजित दो दिवसीय गायता पुजारी प्रशिक्षण मुख्य गायता पुजारी दुष्यंत ओटी ग्राम खैरवही,गायता पुजारी नेमसिंह उइके ग्राम भुसरेंगा, सुकदेव टेकाम खैरबना, छत्तर मंडावी खैरबना, बैधनाथ मंडावी साल्हेटोला एवं बोड़की के पुजारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें रेंहची परिक्षेत्र के गोंडवाना समाज के सगाजनों ने अधिक संख्या में भाग लिया व गोंडी धर्म संस्कृति को जाना।
यह आयोजन नरेन्द्र सिन्द्राम अध्यक्ष, प्रीतम पोटा उपाध्यक्ष, नंदनी नेताम उपाध्यक्ष, हेमन्त तारम सचिव, इलाराम मंडावी कोषाध्यक्ष, चमन नेताम सहसचिव, युवा अध्यक्ष छबीलाल कोर्राम, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नागवंशी, चुड़ामणी कतलम , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गायत्री नेताम,
उपाध्यक्ष राजेश्वरी पोटा, सलाहकार सेवाराम नेताम, हरिराम ठाकुर, संरक्षक मोहन कोर्राम मन्नू कुंजाम बल्दूराम कतलम बहुरी नेताम व समाज सेवक हरिराम मंडावी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
दो दिवसीय गायता पुजारी प्रशिक्षण संपन्न।
