Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (डंगनिया )स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता।

परस साहू बालोद

ग्राम परसदा (डंगनिया) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में हमांशु, चहक, दशिल, लेखा, लकेश, ईशांत, नोमेन्द्र, पल्लवी, पायल, गुंजन, दीक्षा साहू, धारणा, प्रखर, मोनिक देवांगन एवं अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वहीं भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सत्यवती साहू, पंच वरुण साहू, विद्यालय की प्राचार्या नूतन गुप्ता, राजेश देशलहरे , देशमुख सर, चंद्राकर सर, राव मैडम, सिन्हा मैडम, सक्सेना मैडम, खोब्रागड़े मैडम एवं चंद्राकर मैडम सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!