Skip to main content

PATRIKA24x7

ओरमा में कचरा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध, जनपद अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी; सरपंच मंजुलता साहू ने जताया आभार।

परस साहू बालोद

बालोद। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई है। ग्राम पंचायत में कचरा कलेक्शन के लिए जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजुलता साहू ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15वें वित्त की राशि से कचरा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया से की थी। मांग पर जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत ओरमा को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया।

ई-रिक्शा मिलने से गांव में कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्वच्छताग्राहियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस्ताने, हेलमेट, शरीर की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट तथा गली-मोहल्लों से कचरा संग्रहण के लिए घमेला सहित अन्य स्वच्छता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

ई-रिक्शा मिलने पर स्वच्छताग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य मोहनीस पारकर, पूर्व जनपद सदस्य सीता यशवंत साहू, सरपंच मंजुलता साहू, उपसरपंच रामचंद्र यादव, वरिष्ठ पंच सुदामा साहू, ममता सोनकर, फगनी निषाद, डोमार कुंभकार, कमलेश्वरी साहू सहित ग्राम ओरमा एवं मेड़की के स्वच्छताग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सरपंच मंजुलता साहू ने ई-रिक्शा एवं स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!