Skip to main content

PATRIKA24x7

नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की BTS समीक्षा बैठक, छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस के चेयरमैन तोमन साहू ने की सहभागिता।

परस साहू बालोद

नई दिल्ली। 22 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की Blood Transfusion Services (BTS) समीक्षा बैठक में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमैन तोमन साहू तथा रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. प्रभु नारायण प्रधान ने सहभागिता की।

बैठक में रक्तदान को बढ़ावा देने, ब्लड सेंटर एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की उपलब्धता, लाइसेंसिंग, गुणवत्ता व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही जिला स्तर पर रेड क्रॉस की भूमिका को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रक्त सेवाओं को बेहतर बनाने तथा जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!