Skip to main content

PATRIKA24x7

BIG BREAKING NEWS तांदुला नदी गुंडरदेही किनारे निचली बस्ती में पानी भरने से परेशानी, नगर पंचायत ने लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की तैयारी की

परस साहू बालोद

गुंडरदेही। नगर पंचायत गुंडरदेही के वार्ड क्रमांक 5 में तांदुला नदी से लगी निचली बस्ती में पानी भर गया है। जलभराव की जानकारी मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के निर्देश पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

पानी बढ़ने के कारण बस्ती में रहने वाले लोगों को सामुदायिक भवन और शेड में सुरक्षित रूप से रखने की व्यवस्था की जा रही है। समाचार रिपोर्टिंग के दौरान वार्ड पार्षद विजय सोनकर भी मौके पर पहुंचे और पानी से प्रभावित लोगों को बस्ती से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की बात कही।

वहीं, जलभराव को लेकर आसपास के लोगों में नगर पंचायत की व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इतने बड़े क्षेत्र में पानी भरने के बाद भी मौके पर केवल दो-तीन नगर पंचायत कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्था चल रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जलभराव की स्थिति को देखते हुए और कर्मचारियों को मौके पर लगाया जाना चाहिए।

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!