परस साहू बालोद
शा० उ० मा० वि० – कलंगपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिला/संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 18 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिसर, अभिभावकों और संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का माहौल है, प्राचार्य द्वारा चयनित सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। प्राचार्य ने खेल शिक्षक टीकाराम साहू के समर्पण, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास की जमकर सराहना की।
विभिन्न खेल विधाओं में चमके खिलाड़ी :-
राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी, रग्बी
चन्द्रकांत, दामिनी साहू, देव्याणी साहू, चन्द्रकला साहू
, टिकेश्वरी साहू, सोनू प्रसार साहू, गोविन्द डोमेन्द्र, दुर्गेश्वरी मालवी बेसबॉल- विनय साहू, तनुजा साहू, ललित साहू, दीपमाला साहू साफ्टबॉल- दानेश्वर साहू, साक्षी साहू, चित्रमाला सभी खिलाड़ी विभिन्न उपरोक्त खेल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि में खेल शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं निरन्तर प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा। शाला विकास समिति अध्यक्ष गोविन्द सिन्हा, प्राचार्य एम० टण्डन , व्याख्याता डी० के० साहू, वाय० के० साहू, संजय सिंघारे, आर० एन० साहू, एच० के० साहू, उमेश साहू, कुर्रे सर, विजय साहू, एम ढाबे, मधु ध्रुव, तोषमिता मिश्रा, सोनाली बिस्वास, प्रेम, हर्षित, कार्तिक, सकुन साहू, जानकी साहू, सोहदरा ठाकुर, और कार्यालय स्टाफ ने भी शुभकामनाएं दी।
