परस साहु बालोद
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय माय भारत के टीम बालोद युवा अधिकारी क्षितिज तिवारी के दिशा निर्देश और युवा स्वयं सेवक टेकराम पटेल के मार्गदर्शन में इस दिवस को विशेष बनाने बालोद नगर स्थित वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही
*टेकराम पटेल ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आइए हम अपने बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का संकल्प लें*।
*वृद्ध हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं, उनका सम्मान करना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा संस्कार भी है*।”
*उनका आशीर्वाद परिवार और समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। आइए, आज ही नहीं बल्कि हर दिन अपने माता-पिता, दादा-दादी और सभी बुजुर्गों का सम्मान करें, उनकी बात सुनें और उन्हें अपनापन दें*
इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान यामिनी कौमार्य (MYV) , पार्षद दीपक जैन, नमन मालपानी, डोमेंद्र पटेल, देवेश पटेल, जागेश्वर साहू , अनिमेष देवांगन, खिलेंद्र सिन्हा, यश, लोचन पटेल, संजय यादव सहित सभी स्वयं सेवक शामिल थे
