Skip to main content

PATRIKA24x7

*जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेडक्रॉस की समीक्षा बैठक संपन्न।*

परस साहु बालोद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस के विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में *चेयरमेन तोमन साहू,कलेक्टर विजय दयाराम के,* वाइस चेयरमैन रक्तदान पसमिति बालाराम साहू, डॉ. गिरीश कुर्रे (राज्य प्रबंध समिति सदस्य), राज्य प्रतिनिधि अर्चना सैमुअल, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, सीईओ मुकेश रावते, संरक्षक सदस्य संजय गुप्ता, एसपी फरमानी, पवन सुल्तानिया, गोपाल अग्रवाल, डॉ. इमरान सिद्दीकी, डीईओ रजनीश तिवारी, डीपीएम विभा टोप्पो, सहायक जिला अधिकारी डॉ. रोशले, केशव साहू, युगलकिशोर सिन्हा सहित रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से JRC एवं YRC गतिविधियों, रक्तदान अभियान, सदस्यता अभियान तथा छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सेवा गतिविधियों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। साथ ही रेडक्रॉस कार्यालय के संचालन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में मानवीय सेवा, रक्तदान एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

*रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ राज्य*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!