परस साहू बालोद
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत *“स्वच्छता ही सेवा 2026”* के तहत आज ग्राम उमरपोटी में *“एक दिन, एक घंटा, एक समय, एकजुट प्रयास”* स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर * शामिल हुए। विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि –
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया है। हम सभी को अपने घर, अपने ग्राम और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा। जब हमारा गांव स्वच्छ रहेगा, तभी हमारा समाज स्वस्थ और समृद्ध रहेगा।”_
इस अवसर पर विधायक जी ने *“एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत तालाब किनारे आम का पौधा रोपित किया। साथ ही स्कूल परिसर एवं ग्राम पंचायत परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाली *स्वच्छता दीदियों का सम्मान* भी विधायक जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर जी, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, राजेश चंद्राकर, उमरपोटी सरपंच विजेंद्र साहू, जिला पंचायत CEO बजरंग दुबे, जनपद CEO प्रकाश मेश्राम, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, करगाडीह सरपंच करण सेन, पुरई सरपंच डोमार सिंह साहू, डुमरडीह सरपंच धर्मेन्द्र बंजारे दानेश्वरी देशमुख, सुखदेव देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा, आभा शर्मा, दामिनी साहू, गिरीश माथरे, उपसरपंच सत्यप्रकाश कौशिक, तोरण सेन, मंजुलता सोनवानी, गुलशन, प्रतिभा कोसरे, रुखमनी गायकवाड़, कांति कोसरे, पूर्णिमा कोसरे, तरुणा साहू करण मारकंडे, रीना मारकंडे, कमल गायकवाड़ , सचिव कंचन सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां, ग्रामवासी एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
