Skip to main content

PATRIKA24x7

टैक्स में छूट की मांग के साथ श्री कृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारी ने सचिव परिवहन विभाग से मुलाकात की।

 

गुंदरदेही,, रिपोर्टर राम सिंह राजपुरोहित

बालोद गुंडरदेही :- राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व पीठासीन सदस्य सोनल गुप्ता के नेतृत्व में बालोद जिले गुंडरदेही तहसील में कार्यरत श्री कृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एस प्रकाश साहब से सौजन्य मुलाकात कर गाय सेवा वाली एंबुलेंस की रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट की अपनी मांगों को उनके सामने रखा, ज्ञात होगी

पिछले 1 वर्षों से गुंडरदेही नगर में श्री कृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारी जिसमें सर्व दिनेश टावरी, सोहन जी सिन्हा , मनीष चौरडिया, दयाराम , दर्शन जैन, सुरेश सोनी, अनुराग नाहटा  अमित जैन, पंकज गुप्ता, सौरभ चोपड़ा, विकास गांधी,  रवि सोनकर, छगन सोनकर, भोला सोनकर , तारा राठी ,  आकाश शर्मा, राम सिंह , एवं मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं आदि नागरिकों के द्वारा के सहयोग एवं कुशल नेतृत्व में नगर के बघमरा में समस्त पीड़ित गायों की , बीमार जरूरतमंद गायों की लगातार देख रेख और सेवा, निस्वार्थ भाव से निरंतर से की जा रही है,

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के एक बड़े अधिवक्ता व/ गौ सेवक ने श्री कृष्ण गौशाला समिति को गायों की सेवा और उनको उपयुक्त गौशाला में लाने के लिए एक एंबुलेंस गाड़ी दान के रूप में प्रदत्त किया है, जिसका प्रयोग लगभग पिछले चार महीनो से लगातार क्षेत्र के पशुओं और गायों के देखे और उनकी सेवा में किया जा रहा है उक्त वाहन का विधिवत नियमानुसार रजिस्ट्रेशन आरटीओ में करना है जिसका शुल्क लगभग डेढ़ लाख के तकरीबन है क्योंकि भारतवर्ष के अन्य राज्य जैसे महाराष्ट्र और गुजरात में सरकारों ने इस प्रकार की सेवा वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी है इन्हीं तर्क व दस्तावेजों के साथ समिति के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ के परिवहन सचिव से मुलाकात कर अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन शुल्क छूट देने व माफ करने का उनसे प्रार्थना किया! जिस पर सचिव ने गंभीरता से विचार किया ,

समिति के सदस्यों से गौशाला की व्यवस्था जानकारी पूछी और वहां की एम्बुलेंस उपयोग के बारे में जानकारी चाहि और कितनी गाय माता वहां पर आप सेव कर रहे हो इसका भी डाटा उन्होंने समिति के पदाधिकारी से चर्चा के दौरान लिया. और उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया कि वह राज्य शासन को सकारात्मक अभी मत के साथ वित्त विभाग को इसका प्रस्ताव भेजेंगे कि अमुक वहां के शुल्क में छुट दी जाए ! तथा सचिव साहब ने समिति के द्वारा किए जा रहे पशु कल्याण के कार्यों की सहाराना करी . जिस पर उपस्थित तमाम सदस्यों ने सचिव महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!