Skip to main content

PATRIKA24x7

*महिला बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड-23 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन.*

परस साहू बालोद

महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 23 के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद सुरेश जायसवाल, समाजसेवी अंजू साहू एवं द्रौपती साहू उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र शासन के सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। ऐसे हितग्राही जो अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें चिन्हांकित कर सेवा से जोड़ना ही इस अभियान का संकल्प है। सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य योजनाओं, एनीमिया से बचाव, महिला एवं बच्चों की विशेष देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां –

अतिथियों एवं वार्डवासियों द्वारा खिलौना दान किया गया।
हर घर मुनगा अभियान के तहत मुनगा पौधा रोपण किया गया।
मातृ संवाद, व्यंजन प्रदर्शनी एवं पोषण संबंधित डिस्प्ले के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिलाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्डवासियों की जांच की।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर किया गया।
तीन गर्भवती माताओं का पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आंगनबाड़ी के सभी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।

अंत में महिलाओं के लिए खेल का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दिव्या मानिकपुरी ने किया एवं आभार व्यक्त रेणु छत्रपाल ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण, स्व सहायता समूह के सदस्यगण एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!